समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान 23 महीने बाद मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हो गए। वह अपने बेटे के दो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के एक मामले में जेल में बंद थे।
समर्थकों में दिखा उत्साह
आजम खान की रिहाई के समय उनके बेटे अदीब आजम सहित सपा के कई प्रमुख पदाधिकारी जेल के बाहर मौजूद थे. इस दौरान समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया और उनका जोरदार स्वागत किया गया।
मुरादाबाद से सपा सांसद रुचिवीरा भी आजम से मिलने के लिए सीतापुर पहुंची थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. रिहाई के बाद, आजम खान 10 गाड़ियों के काफिले के साथ अपने गृह नगर रामपुर के लिए रवाना हो गए।

















