पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के नेतृत्व में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा मादक पदार्थों के कुल 04 अभियोगों से संबंधित माल का निस्तारण/विनिष्टीकरण कराया गया*

0
1

 

 

 

 

जनपद के 03 थानों पर पंजीकृत कुल 04 अभियोगों से सम्बंधित कुल 13.140 कि0ग्रा0 (अवैध गांजा, चरस, नशीली गोली,अफीम का छिलका) का कराया गया विनष्टीकरण।*

जनपद के थाना को0 नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित चीनी मिल्स पावर प्लांट के इन्सिनेटर द्वारा कराया गया निस्तारण/विनिष्टीकरण*

 

 

विनष्टीकरण किये गये मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत लगभग रु0 2,65,600 है ।

श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उत्तर प्रदेश द्वारा मादक पदार्थों के अधिग्रहण, भण्डारण, निस्तारण/ विनिष्टीकरण के संबंध में प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर श्री मुथा अशोक जैन व पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा श्री अमित पाठक के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के मार्गदर्शन में जनपद के विभिन्न थानों पर अवैध मादक पदार्थों के संबंधित पंजीकृत अभियोग से संबंधित माल के निस्तारण हेतु मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधियों, मनःप्रभावी पदार्थों और नियंत्रित पदार्थों के निस्तारण की कार्यवाही के क्रम में जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा जनपद के 03 थानों पर अवैध मादक पदार्थों से संबंधित पंजीकृत कुल 04 अभियोगों से सम्बंधित कुल 13.140 किग्रा (अवैध गांजा, चरस, निशीली गोली, अफीम का छिलका) का विनष्टीकरण मानक के अनुसार थाना को0 नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित चीनी मिल्स पावर प्लांट के इन्सिनेटर के माध्यम से कराया गया।

 

विनष्टीकरण कराये गये कुल 13.140 किग्रा अवैध मादक पदार्थ (अवैध गांजा, चरस, निशीली गोली, अफीम का छिलका) जिसकी अनुमानित कीमत लगभग रु0 2,65,600 हैं।