मिशन शक्ति विशेष अभियान ( फेज-05 ) के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं/ बालिकाओं को बलरामपुर पुलिस द्वारा किया गया जागरुक।*

0
0

 

 

 

*समस्त महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।**महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, मिशन शक्ति केन्द्र, डीजिटल अरेस्ट व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर जागरुक किया गया है।*

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना ध्यक्ष महराजगंज तराई श्री अखिलेश पाण्डेय द्वारा राजकीय हाई स्कूल कस्बा महराजगंज तराई, थानाध्यक्ष गैड़ास बुजुर्ग श्री राजीव मिश्र द्वारा रूदल प्रसाद किसान इंटर कालेज, थानाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र वर्मा द्वारा पन्नालाल सरावगी किसान बालिका इंटर कालेज, द्वारा छात्र छात्राओं को सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098साइबर अपराधों जैसे- OTP शेयरिंग,लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल, बैंकिंग फ्रॉड के विषय में जागरुक किया गया ।

इसी क्रम में महिला बीट अधिकारियों व नारी सुरक्षा दल द्वारा समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रमुख चौराहो/गॉवों/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098साइबर अपराधों जैसे- OTP शेयरिंग,लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल, बैंकिंग फ्रॉड आदि की जानकारी दी गयी,और साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना “ऑपरेशन रक्षा” “ऑपरेशन बचपन”, “ऑपरेशन नशा मुक्ति,“ऑपरेशन खोज” आदि की भी जानकारी दी गई तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में,घरेलू हिंसा के बारे में कानूनी प्राविधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है ।