बस्ती। हरैया वन विभाग ने मंगलवार को अवैध कटान के खिलाफ कार्रवाई की। वन क्षेत्राधिकारी शारदानंद त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने साखू की लकड़ी से भरी एक टाली को जब्त किया।
आरोपी भगवानदीन वर्मा, आशीष वर्मा और विवेक वर्मा मौके से फरार हो गए। तीनों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वन क्षेत्राधिकारी त्रिपाठी ने कहा कि जिले में हरे पेड़ों की अवैध कटाई रोकने के लिए अभियान चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि सूचना मिलते ही ठेकेदारों और कटान में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में सख्त संदेश गया है। वन विभाग अवैध कटान को रोकने के लिए सतर्क है।

















