बस्ती के पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन के निर्देश पर महिला सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस टीम ने श्रीनेत पब्लिक इंटर कॉलेज बांसखोर कला का दौरा किया। थाना प्रभारी विजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने छात्राओं को जागरूक किया।
पिंक बूथ प्रभारी एमएसआई सरोज माला और कांस्टेबल पूनम यादव ने महिलाओं और छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।



इनमें वीमेन पावर लाइन (1090), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), महिला हेल्पलाइन (181), पुलिस आपातकालीन सेवा (112) शामिल हैं। साथ ही स्वास्थ्य सेवा (102), एंबुलेंस सेवा (108) और साइबर हेल्पलाइन (1930) के बारे में भी बताया गया।
पुलिस टीम ने महिलाओं से जुड़े अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। कार्यक्रम में स्कूल के संस्थापक ओमहरि सिंह, प्रधानाचार्य हरीश प्रताप सिंह, आदित्य सिंह मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दिलीप कुमार गौड़, प्रधान अखलाक अहमद, विनोद सिंह, बबल सिंह और महिला कांस्टेबल पूनम यादव, सपना यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

















