राजा वीरेंद्रकांत सिंह महाविद्यालय भिनगा में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

0
0

 

श्रावस्ती, 25 सितम्बर, 2025। सू0वि0। राजा वीरेंद्रकांत सिंह महाविद्यालय भिनगा में अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद भिनगा डॉ० अनीता शुक्ला की उपस्थिति में ’’मिशन शक्ति अभियान फेज-5’’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर क्राइम/फ्रॉड के मामलों में सतर्क रहने, घरों में सूखा कचरा गीला कचरा अलग-अलग करके सफाई मित्रो को देने, स्वच्छता ही सेवा हेतु निर्धारित बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए व्यापक रूप से जन जागरूकता प्रचार प्रसार कर स्वच्छता की शपथ दिलाया गया।

इस कार्यक्रम में राजा वीरेंद्रकांत सिंह महाविद्यालय भिनगा के प्राचार्य डॉ० अरुण प्रताप सिंह एवं डॉ० महेश दुबे, डॉ० चंद्रभूषण दुबे, दूधनाथ शुक्ला, पवन त्रिपाठी, निकाय के कर्मचारीगण जहीब अहमद, अनूप सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।