सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरुकता के दृष्टिगत प्रदेश स्तर पर दिनांक 01.09.2025 से 30.09.2025 तक विशेष अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान चलाया गया।।
दिनांक 01.09.2025 से 30.09.2025 तक संचालित विशेष अभियान “नो हेलमेट, नो फ्यूल” के क्रम में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पांडेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात श्री डी0के0 श्रीवास्तव के नेतृत्व में-आज दिनांक 25.09.2025 को प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री उमेश सिंह द्वारा मय टीम के साथ जनपद में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान चलाया गया।, उक्त अभियान के परिपेक्ष में पेट्रोल पम्प संचालकों को बिना हेलमेट के ग्राहको को पेट्रोल न देने तथा “नो हेलमेट, नो फ्यूल” आपका जीवन है अनमोल, संबंधी बैनर होर्डिंग आदि पैट्रोल पम्प परिसर में लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है तथा आमजन को भी जागरुक किया गया तथा बताया गया कि हेलमेट न पहनने की स्थिति में जनपद में “नो हेलमेट, नो फ्यूल” नियम लागू किया गया है जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके एवं यातायात नियमों का पालन कराकर अधिक से अधिक आमजन का जीवन सुरक्षित किया जा सके।
इसी क्रम में हूटर, ब्लैक फिल्म, नशे में गाड़ी चलाने, Hsrp नंबर प्लेट, गाड़ी पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने वाले तथा बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई है जिसमें 35 वाहनों से 69000रु0 का सम्मन शुल्क की कार्यवाही की गई।

















