जनपद सुलतानपुर*

0
0

 

 

 

 

 

क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम द्वारा थाना दोस्तपुर तथा थाना करौंदीकलां का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने थानों के विभिन्न हिस्सों जैसे महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मेस, बैरक, और थाना कार्यालय का जायजा लिया और साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का मूल्यांकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि सभी अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए और थाने की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

औचक निरीक्षण के दौरान थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का भी निरीक्षण किया। केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों से बातचीत की और महिलाओं व बालिकाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण हेतु केंद्र द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली । साथ ही निर्देश दिए कि मिशन शक्ति केन्द्र को और अधिक सक्रिय किया जाए तथा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं तथा जनता से मधुर व्यवहार बनाए रखने और प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु बताया गया ।