सिंदुरिया थाना क्षेत्र में अचानक हुई फायरिंग, चार लोग घायल।*

0
0

 

 

रिपोर्ट:हेमंत कुमार दुबे।

 

महाराजगंज।सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में गुरुवार शाम को हुई एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। अचानक हुई फायरिंग में प्रतिमा (16), ज्योति (14), गीता (14) और नर्मदा (60) नामक एक बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

गोलीबारी की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि प्रतिमा और गीता सगी बहनें हैं।पुलिस ने बताया कि गोली चलाने वाले युवक की पहचान हो चुकी है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हमला जानबूझकर किया गया था या फिर यह दुर्घटनावश हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और मामले की गहन जांच कर रही है।इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।