शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान, बालश्रम/भिक्षावृत्ति अभियान व बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री (नोडल अधिकारी) ए0एच0टी0यू0 के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री बलजीत राव थाना AHTU बलरामपुर के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0, बाल तस्करी से आजादी 3.0 अभियान जन जागरूकता, बालश्रम, बालभिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत आज दिनांक 29.9.2025 को थाना को देहात क्षेत्रांतर्गत स्थित नहरिया निकट फुलवरिया बाईपास पर आम जन को जागरुक किया गया। इस दौरान आमजन, दुकानदारों एवं ढाबा, रेस्टोरेंट के मालिकों से भी संवाद कर ”मिशन शक्ति अभियान बालश्रम/ भिक्षावृत्ति अभियान व बचपन बचाओ आन्दोलन” के संबध में जागरूक किया गया। होटल, ढाबा, वर्कशॉप मालिकों को हिदायत दी गई कि बाल श्रम करना दंडनीय अपराध है।
इस जागरुकता कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री बलजीत राव थाना ए0एच0टी0, हेड कांस्टेबल रूपेश कुमार , महिला आरक्षी अर्चना व थाना को0 देहात पुलिस टीम उपस्थित रही ।

















