रिपोर्ट – रमेश चंद्र
एम एन टी न्यूज़ जिला संवाददाता बस्ती
बस्ती। प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली विजय कुमार,महिला सुरक्षा केंद्र/मिशन शक्ति प्रभारी SI सरोज माला की मौजूदगी में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापिका व अध्यापिका तथा बालिकाओं ने प्रदेश में चल रहे मिशन शक्ति 5.0 के बारे में प्रभारी निरीक्षक महोदय से विस्तृत जानकारी के लिए थाना रूधौली पर आए और थाने पर बने महिला सुरक्षा केंद्र को देखा गया*। हेल्पलाइन नंबर,साइबर हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे समझा गया। मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य,जागरूकता कार्यक्रम, एंटी रोमियो स्क्वायड, महिला सुरक्षा केंद्र और इसके प्रभाव को अच्छे से समझया गया व पंपलेट को वितरण किया गया। आगंतुकों द्वारा इस अभियान की तारीफ किया गया तथा इस अभियान को प्रत्येक महिला और घर-घर पहुंचने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में SHO विजय कुमार दुबे,MSI सरोज माला, महिला कांस्टेबल सपना यादव,महिला का0 अंजू राजभर, महिला कांस्टेबल मनभावती, व विद्यालय के रेनू शुक्ल वार्डन, मनीषा चौबे अध्यापिका मौजूद रहे।

















