~ दिवाली पर दिया ‘खुशियों’ वाला गिफ्ट, भावुक हो गए इस वृद्धाश्रम के बुजुर्ग
गरीबों और जरूरतमंदों की दीपावली को खुशियों से भरने समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी जी की धर्मपत्नी श्रीमती चांदनी चौधरी है जो उन लोगों के साथ दीपावली की खुशियां बांट रही हैं, जिनके पास दो वक्त की रोटी तक का जुगाड़ मुश्किल होता है। उन्होंने ने वृद्धाश्रम में जाकर वृद्ध जनों को दीपावली के मौके पर नए कपड़े, पटाखे, मिठाई नमकीन बिस्किट चॉकलेट एवं अन्य सामग्री बांटी गई। समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है। एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है। इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए.. समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी जी की धर्मपत्नी श्रीमती चांदनी चौधरी जी ने दीपावली के पावन अवसर पर क्षेत्र के वृद्धजन एवं जरूरतमंद लोगों को मिठाई, साल एवं वस्त्र वितरित कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि – “त्योहार की सच्ची खुशी तभी होती है जब हम अपने आसपास के बुजुर्गों और जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान ला सकें।”


कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे और सभी ने इस मानवीय सेवा भावना की सराहना की। मौके पर मौजूद रहे – अभय पांडे, रविन्द्र कुमार गोंड, अमित सिंह सहित अन्य साथी एवं टीम के कार्यकर्ता।












