श्रावस्ती में घर में लगी आग, दो बाइक राख: तीसरी बाइक बचाते हाथ झुलसा, लाखों का नुकसान

0
11

श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के मसहा कला स्थित पसियन पुरवा में देर शाम एक घर में आग लग गई। वहीं, इस घटना में घर में खड़ी दो बाइकें जलकर राख हो गईं, जबकि तीसरी बाइक को बचाते समय परिवार का मुखिया का हाथ झुलस गया। परिवार के अनुसार, आगजनी से करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है।




पसियन पुरवा निवासी बुद्धिलाल यादव देर शाम अपने खेत में फसल देखने गए थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से उनके मकान में आग लग गई। लोगों का शोर सुनकर बुद्धिलाल को घटना की जानकारी हुई और वे तुरंत दौड़कर घर पहुंचे।


जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता, तब तक दो बाइकें पूरी तरह जल चुकी थीं। इनमें एक स्कूटी भी शामिल थी, जिसका उपयोग घर की बेटी स्कूल जाने के लिए करती थी। तीसरी बाइक, एक स्प्लेंडर, में भी आग लग गई थी, जिसे परिवार ने किसी तरह कमरे से बाहर निकालकर सुरक्षित बचा लिया।

इस दौरान परिवार के मुखिया का हाथ आग की चपेट में आने से झुलस गया। आग लगने का सटीक कारण अभी अज्ञात है। परिवार ने आशंका जताई है कि यह आग शॉर्ट सर्किट या फिर किसी अन्य कारण से लगी होगी। फिलहाल आगजनी के चलते परिवार का काफी बड़ा नुकसान हो गया।