Mumbai Latest Hindi News,मुंबई में 5000 से ज्यादा रोहिंग्या वोटर, उद्धव ठाकरे पर निशाने साधते हुए फडणवीस के मंत्री ने किया सनसनीखेज दावा – maharashtra minister mangal prabhat lodha claims more than 5000 rohingya voter in mumbai said if false will step down know all

0
5
Mumbai Latest Hindi News,मुंबई में 5000 से ज्यादा रोहिंग्या वोटर, उद्धव ठाकरे पर निशाने साधते हुए फडणवीस के मंत्री ने किया सनसनीखेज दावा - maharashtra minister mangal prabhat lodha claims more than 5000 rohingya voter in mumbai said if false will step down know all

Maharashtra Voter List Row: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के ऐलान से पहले वोटर लिस्ट पर घमासान तेज हो जा रहा है। विपक्ष की तरफ से जहां आयोग से मतदाता सूची को ठीक करने की मांग की जा रही है तो वहीं बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा है कि मुंबई में राेहिंग्या वोटर भी हैं।

मंगल प्रभात लोढ़ा ने किया मुंबई में रोहिंग्या वोटर का दावा।
मुंबई: महाराष्ट्र के कौशल विकास मंत्री बीजेपी नेता मंगल प्रभात लोढा ने दावा किया है कि मुंबई में 5 हजार से ज्यादा फर्जी रोहिंग्या बांग्लादेशी मतदाता है। मतदाता सूची की जांच की जाए अगर मेरी बात झूठी निकलती है तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि फर्जी रोहिंग्या बांग्लादेशी मतदाता के बारे में विपक्ष एक शब्द तक नहीं बोल रहा है। मंगल प्रभात लोढ़ा पूर्व में मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष् भी रह चुके हैं। वह बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। लोढ़ा पेशे से बिल्डर हैं।


लोढ़ा ने उठाया बांग्लादेशी मुद्दा

बिहार की तर्ज पर महाराष्ट्र में भी बोगस मतदाता को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के बीच घमासान मचा है। एक दूसरे के खिलाफ जमकर आरोप -प्रत्यारोप किए जा रहे हैं। इस बीच मुंबई में कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने रोहिंग्या बांग्लादेशी मतदाता का मामला उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मालाड के मालवणी ने रोहिंग्या बांग्लादेशियों को बसाया जा रहा है। उसके लिए गैर कानूनी निर्माण किए जा रहे हैं। उन्हें सरकार की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी दी गई कि है कि मलाड मालवणी विधानसभा क्षेत्र में 22,428 गैरकानूनी निर्माण किए गए हैं। यह सब 82 एकड़ सरकारी जमीन पर अनधिकृत निर्माण किए गए हैं।

अबू आजमी पर साधा निशाना
कैबिनेट मंत्री लोढ़ा ने सपा के विधायक अबू आजमी और कांग्रेस विधायक अमिन पटेल सहित मुस्लिम नेताओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि यह वहीं नेता है जिन्होंने आतंकवादी याकूब मेमन की फांसी की सजा को रद्द करने के लिए पत्र लिखा था। लोढ़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में मुंबई और महाराष्ट्र का तेजी से विकास हो रहा है वही फडणवीस का विकास पैटर्न अब मालवणी में भी चलेगा।

उद्धव ठाकरे पर बरसे लोढ़ा
उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए लोढ़ा ने कहा कि मुंबई की दुर्दशा के लिए उद्धव ठाकरे जिम्मेदार हैं। बीएमसी की स्थायी समिति पद पर रहते हुए उनकी पार्टी ने मुंबई को लूटा है। मैं दो दिनों में चुनाव आयोग से मिलूंगा। विपक्ष की मांग के अनुसार उनसे मतदाता सूची की जांच करने के लिए कहूंगा। लोढ़ा ने यह निशाना ऐसे वक्त पर साधा है जब ठाकरे ब्रदर्स वोटर लिस्ट को ठीक कराने के बाद ही निकाय चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।