बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक बयान सामने आया है। उन्होंने बुर्का पहनकर मतदान करने वालों को लेकर कहा कि यदि किसी मतदाता पर संदेह हो, तो उसकी पहचान की जांच होनी चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘यह पाकिस्तान नहीं है जहाँ शरिया कानून चलता है, यहाँ संविधान का शासन है।’
गिरिराज सिंह बोले- ‘बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग बर्दाश्त नहीं’
नवादा के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता आवश्यक है। अगर किसी बुर्का पहने महिला मतदाता पर संदेह हो, तो पहचान की पुष्टि के लिए चेहरा दिखाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया, ‘जब आधार कार्ड बनवाने या एयरपोर्ट पर जांच के समय चेहरा दिखाने में कोई आपत्ति नहीं होती, तो मतदान केंद्र पर क्यों?’

















