केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, रविवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जहां कुल एयर क्वालिटी इंडेक्स 391 रहा। इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण को लेकर प्रदर्शन न करने की अपील करते हुए डीसीपी देवेश कुमार महला ने कहा, “इंडिया गेट विरोध प्रदर्शन का स्थल नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जंतर मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल घोषित किया गया है। इसलिए लोगों से अनुरोध है कि वे नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करें। यदि वे जंतर मंतर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं, तो आवेदन देकर अनुमति प्राप्त कर सकते हैं। यहां भीड़ जुटाना सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है।”
दिल्ली में हवा गुणवत्ता का हाल
गौरतलब है कि, दिल्ली में वायु गुणवत्ता की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। शहर के 24 निगरानी केंद्रों ने वायु गुणवत्ता को ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया है, जबकि कई केंद्रों पर एक्यूआई 300 से अधिक पाया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी को दर्शाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानकों के अनुसार, एक्यूआई 0 से 50 के बीच “अच्छा”, 51 से 100 “संतोषजनक”, 101 से 200 “मध्यम”, 201 से 300 “खराब”, 301 से 400 “बहुत खराब” और 401 से 500 “गंभीर” श्रेणी में माना जाता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
End of Article















