बस्ती – रूधौली  झण्डा दिवस पर प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे द्वारा  किया गया ध्वजारोहण

0
6

पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली संजय दुबे मय पुलिस बल द्वारा रूधौली थाना परिसर में किया गया ध्वजारोहण  यह दिवस उत्तर प्रदेश पुलिस के शौर्य, कर्तव्य परायणता और उत्कृष्ट सेवा का प्रतीक है। प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे द्वारा बताया गया कि 23 नवंबर, 1952 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी को उनके शौर्य और उत्कृष्ट योगदान के सम्मान में ‘पुलिस कलर’ (पुलिस ध्वज) प्रदान किया था। तब से प्रत्येक वर्ष इस दिन पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है। लाल रंग शक्ति और बलिदान का प्रतीक है नीला रंग शांति और निष्ठा का प्रतीक है उक्त कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक रूधौली संजय कुमार दूबे, SI शिव कुमार यादव ,SI अनिल कुमार , Si दिनेश त्रिपाठी ,Si गोकरण पाण्डेय, Si रामविलास यादव,हे0का0 धीरेन्द्र दूबे, हे0का0 संतोष यादव, का0 अंकित राय, का0 वेद पाण्डेय, का0 राजू यादव, म0का आंचल म0का किरण सरोज और पुलिस बल रहे शामिल ।