मानव सेवा धर्म, गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए की आर्थिक मदद..गरीबों के लिए मसीहा बने समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी

0
2689

जिस प्रकार मनोज कुमार चौधरी जी दुखी, पीड़ित और गरीब परिवारों की बेटियों की शादी मेंमसीहा बनकर खड़े हो जाते हैं, वह पूरे रुधौली विधानसभा क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा है।



रूधौली विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी ने एक गरीब परिवार की बेटी के निकाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है। पचारी कला गांव निवासी रमजान अली अपनी बेटी की शादी को लेकर आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।




रमजान अली अपनी बेटी के निकाह की तैयारियों को लेकर काफी चिंतित थे। आर्थिक परेशानियों के कारण उनका स्वास्थ्य भी लगातार बिगड़ रहा था। परिवार को शादी के खर्चों की चिंता सता रही थी।


गांव के कुछ शुभचिंतकों ने जब यह जानकारी समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी तक पहुंचाई, तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया। चौधरी ने अपनी सेवा टीम को पीड़ित परिवार की मदद के लिए निर्देशित किया।

 



मनोज चौधरी के निर्देश पर टीम के सदस्य गिरजाशंकर गोंड, अमित सिंह और संजय कुमार सहित अन्य लोग रमजान अली के घर पहुंचे। टीम ने परिवार को मनोज चौधरी द्वारा भेजी गई आर्थिक सहायता सौंपी। उन्होंने परिवार को यह भी आश्वासन दिया कि निकाह से संबंधित किसी भी अन्य आवश्यकता या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में पूरा सहयोग दिया जाएगा।

मनोज कुमार चौधरी क्षेत्र में लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं। उनके इस कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। वे गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं।