कोहरे में दुर्घटनाएं रोकने के लिए रुधौली में पहल
दिसम्बर का महीना चल रहा है, ऐसे में हर कोई सर्दी से परेशान है। घने कोहरे की वजह से लोग घर से बाहर निकलने से पहले सोच रहे हैं। इस मौसम में कई हादसे भी होते रहते हैं। ऐसे में रुधौली पुलिस ने घने कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं और यातायात समस्याओं से निपटने के लिए एक व्यापक योजना बनाई है। रुधौली पुलिस की यह पहल कोहरे के मौसम में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से की गई है। कोहरे के मौसम में सड़क हादसों को कम करने के लिए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपने वाहनों की हेडलाइट्स और फॉग लाइट्स चालू रखें, साथ ही दृश्यता बढ़ाने के लिए रेड और पीली टेप का उपयोग करें।








रूधौली पुलिस ने कोहरे में दुर्घटनाएं रोकने को अभियान चलाया:हॉटस्पॉट, मोड़, कट प्वाइंट पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर और यातायात संकेतक
बस्ती: घने कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से रूधौली पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत चिन्हित हॉटस्पॉट, सड़क मोड़, कट प्वाइंट, मिश्रित आबादी क्षेत्र, दुर्घटना संभावित स्थानों और एनएच-28 पर डिवाइडर कट सहित अन्य संवेदनशील जगहों पर रेडियम रिफ्लेक्टर और यातायात संकेतक लगाए गए हैं।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामाकांत के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रूधौली कुलदीप सिंह यादव के निकट पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली संजय दुबे के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में बस्ती–बांसी मार्ग पर आमी नदी पुल के पास, मुड़ियार चौराहा, एनएच-28 स्थित डुमरियागंज रोड कट और भानपुर रोड कट जैसे कई दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित किया गया। इन जगहों पर रेडियम रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि घने कोहरे में भी सड़क के मोड़ और कट स्पष्ट रूप से दिखाई दें और दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जयविंद यादव, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र दुबे, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल अंकित राय, कांस्टेबल राजू यादव और कांस्टेबल इंद्रपाल प्रजापति सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
जानकारी के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में बढ़ती दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए रुधौली पुलिस ने आज दिनांक 19.12.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती अभिनंदन के आदेश के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती श्यामाकांत के कुशल निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रूधौली महोदय कुलदीप सिंह यादव के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली संजय दुबे के नेतृत्व में रूधौली पुलिस बल द्वारा घने कोहरे के वजह से मोड/कट/डिवाइडर न दिखाई देने पर आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना में घायल/मृत्यु दर को कम करने हेतु चलाए जा रहे अभियान में बस्ती- बांसी मार्ग पर आमी नदी पर साइन बोर्ड पर, मुड़ियार चौराहा पर साइन बोर्ड पर,NH 28 बस्ती बासी मुख्य मार्ग पर डुमरियागंज रोड कट, भानपुर रोड कट, अन्य चिन्हित हॉटस्पॉट सड़क दुर्घटना स्थान पर रेडियम रिफ्लेक्टर यातायात चिन्ह लगवाया गया। उक्त कार्यवाही में SI जयविंद यादव,HC धीरेन्द्र दुबे, HC राजेश यादव,का0 अंकित राय, का0 राजू यादव, का इंद्रपाल प्रजापति अन्य पुलिस बल शामिल रहे।

















