पुलिस अधीक्षक महोदया ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पैदल गश्त के दौरान यातायात व्यवस्था, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की स्थिति तथा सुरक्षा के दृष्टिगत किए गए प्रबंधों का भी जायजा लिया गया। इस अवसर पर आम नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया।
जनपद पुलिस द्वारा निरंतर गश्त एवं प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

















