बस्ती में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पेड़ से बिजली के तार के सहारे लटका मिला शव, पुलिस बोली- सुसाइड

0
12

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की।


पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि केवटली गांव निवासी 26 वर्षीय अजय कुमार, पुत्र रामबहादुर, अपने घर के पास सागौन के पेड़ से बिजली के तार के सहारे लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही दुबौलिया थाना पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर जमा भीड़ को नियंत्रित कर घटनास्थल को सुरक्षित किया।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से पूछताछ कर पारिवारिक और सामाजिक परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।