दीपावली की खरीदारी के लिए बागापार बाजार में भीड़ उमड़ी:मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं, मिठाइयों और प्रसाद की दुकानों पर रही रौनक; देर शाम तक चली खरीदारी

0
0

दीपावली की रौनक से गुलजार हुआ बागापार बाजार, खरीदारी को उमड़ी भारी भीड़; देर शाम तक रही चहल-पहल मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं, मिठाइयों और पटाखों की दुकानों पर दिखी रौनक, आकर्षक झालरों से जगमगाए मंदिर बागापार। दीपावली पर्व को लेकर सदर क्षेत्र के बागापार कस्बे में रविवार को खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर शाम तक जारी रही। पूरे कस्बे में दीपावली की रौनक और उत्सव का माहौल छाया रहा। दीपावली के अवसर पर लोगों ने मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं, मिठाइयों, पटाखों, दीपों, सजावटी सामानों और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की। बाजार में जगह-जगह सजी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंचे लोगों के चलते कस्बे की सड़कें और बाजार गुलजार नजर आए। वहीं, दीपावली को लेकर क्षेत्र के मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालरों, विद्युत सजावट और आकर्षक लाइटिंग से मंदिरों की सुंदरता देखते ही बन रही है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाते मंदिर और बाजार लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। कुल मिलाकर दीपावली के उल्लास में डूबा बागापार कस्बा रोशनी, उत्साह और खुशियों के रंग में सराबोर नजर आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here