दीपावली पर बृजमनगंज पुलिस ने पैदल गश्त की:लेहरा स्टेशन के बाजार में भीड़ के बीच स्टेशन रोड, पटाखा बाजार और चौराहों पर सुरक्षा का जायजा लिया

0
0

दीपावली पर लेहरा स्टेशन कस्बे के बाजार में भीड़ के बीच बृजमनगंज पुलिस ने पैदल गश्त की। पुलिस ने दुकानदारों और लोगों से पटाखे चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की। दीपावली के दिन सुबह से बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ जुटी थी। मिठाई, पटाखे, पूजा सामग्री, दीये और झालर लाइट की दुकानों पर दिनभर चहल-पहल रही। पुलिस टीम ने स्टेशन रोड, मुख्य बाजार, मिठाई की दुकानों, पटाखा बाजार और चौराहों पर गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों से किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत देने को कहा। बृजमनगंज थाने के सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने पुलिसकर्मियों के साथ गश्त की। स्थानीय लोगों ने पुलिस की पहल की सराहना की। रिपोर्ट के मुताबिक, दिनभर पुलिस की मौजूदगी के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और दीपावली शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here