Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश दिसंबर में होंगे नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव, चुनावी तैयारियां तेज

दिसंबर में होंगे नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव, चुनावी तैयारियां तेज

रायपुर। प्रदेश में अगले दिसंबर महीने में होने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम व उप चुनावों की कवायद तेज हो गई है। इस विषय में राज्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों तथा पुलिस अधीक्षकों की संयुक्त समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के अनुसार नगरपालिकाओं के कुल 427 पदों पर आम व उप चुनाव कराए जाने हैं। इनमें नगरपालिक निगम भिलाई, रिसाली, चरौदा और बीरगांव के महापौर के 4 पद, अध्यक्ष के 14 पद तथा पार्षद के 409 पद सम्मिलित हैं।

पंचायतों में इतने पदों पर चुनाव प्रस्तावित

वहीं, त्रिस्तरीय पंचायतों के कुल 1023 पदों पर आम व उप चुनाव प्रस्तावित हैं, जिनमें जनपद पंचायत सदस्य के 2, सरपंच के 100 और पंच के 921 पद शामिल हैं। बैठक के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त ने चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए संभाग व जिला स्तर पर जारी तैयारियों की पड़ताल की तथा अधिकारियों को तय समय के भीतर सभी जरूरी इंतजाम पक्के करने के आदेश दिए।

मतदाता सूची के प्रकाशन और प्रशिक्षण के निर्देश

आयुक्त ने मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारियों का जायजा लेते हुए दावा-आपत्तियों के निस्तारण, ऑनलाइन प्रविष्टियों और मतदाता सूची की छपाई का काम समय-सीमा के अंदर पूरा कर 30 नवंबर को अंतिम प्रकाशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ आरक्षण संबंधी विवरण के प्रकाशन में पूरी सटीकता व सतर्कता बरतने, मतदान केंद्रों के हिसाब से मतदान दलों तथा अन्य चुनाव अधिकारियों-कर्मचारियों का चयन करने और सभी संबंधित कर्मियों का अनिवार्य प्रशिक्षण कराने के भी आदेश दिए।

(function(d, s, id) { var js, fjs = d.getElementsByTagName(s)[0]; if (d.getElementById(id)) return; js = d.createElement(s); js.id = id; js.src = “//connect.facebook.net/en_US/sdk.js#xfbml=1”; fjs.parentNode.insertBefore(js, fjs); }(document, ‘script’, ‘facebook-jssdk’));