Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश ‘कल दीपथून पर जलेगा दीपक’, नाराज SC ने मंदिर ट्रस्ट को किया...

‘कल दीपथून पर जलेगा दीपक’, नाराज SC ने मंदिर ट्रस्ट को किया निलंबित; सुरक्षा के लिए CRPF को निर्देश

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:25 PM (GMT+05:30)

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के ‘दीपथून’ स्तंभ पर दीप जलाने के अपने आदेश का पालन न करने पर तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगाई।

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगाई।

  2. मदुरै के दीपथून पर दीप जलाने का आदेश।

  3. मंदिर ट्रस्ट निलंबित, सुरक्षा के लिए CRPF तैनात।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को मदुरै के ‘दीपथून’ स्तंभ पर दीप जलाने के अपने आदेश का पालन न करने को लेकर तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगाई।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘प्रथम दृष्टया यह राज्य सरकार द्वारा अदालत की अवमानना और जानबूझकर आदेश की अनदेखी का मामला है।’

कल दीपथून पर जलेगा दीपक

तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा, ‘कल दीपाथून पर दीप जलाएं।’