Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home क्राइम अकादमी स्थापित करने के लिए 1 रुपये में सरकार देगी तीन बीघा...

अकादमी स्थापित करने के लिए 1 रुपये में सरकार देगी तीन बीघा जमीन

0
0

गुवाहाटी। असम की राजधानी दिसपुर स्थित लोक सेवा भवन में आज मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कई अहम निर्णय लिये जाने की जानकारी सामने आई है।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा कि आज की कैबिनेट बैठक में एक अहम निर्णय लिया गया है। जिसके तहत असम की गौरव बॉक्सर लवलीना बरगोहाईं का हाथ पकड़कर राज्य से और अधिक अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज बनाने के लक्ष्य के साथ हम एक कदम उठा रहे हैं।

उन्होंने बताया है कि गुवाहाटी के पलाशबाड़ी राजस्व चक्र इलाके में लवलीना बॉक्सिंग अकादमी स्थापित करने के लिए तीन बीघा भूमि आवंटन के मामले में प्रीमियम शुल्क मात्र एक रुपये तक घटाने के प्रस्ताव को आज कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat