Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश सीएचसी सिरसिया में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी प्रशिक्षण आयोजित, मातृ-शिशु देखभाल पर...

सीएचसी सिरसिया में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी प्रशिक्षण आयोजित, मातृ-शिशु देखभाल पर दिया गया जोर

0
7

श्रावस्ती।। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में भरथा कला सेक्टर की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी संगिनियों के लिए प्रथम बैच का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया के अधीक्षक एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सिरसिया ने की। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को बच्चों की वृद्धि की निगरानी, वृद्धि का सही तरीके से आकलन एवं चार्ट पर दर्ज करने, स्तनपान के महत्व और छह माह के बाद बच्चों को दिए जाने वाले ऊपरी आहार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही माताओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया।इस प्रशिक्षण का आयोजन यूनिसेफ और गोरखपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से किया गया। प्रशिक्षण का संचालन श्रावस्ती के एपीसी अनुराग सिंह, यूनिसेफ लखनऊ की शुभा तथा मंडल के एसपीसी रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। प्रशिक्षकों ने स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य में सुधार के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रही।