ATM कार्ड बदलकर महिला के खाते से 25,900 निकाले:बस्ती में PNB बूथ पर हुई ठगी; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

0
0

बस्ती के गदही में एटीएम कार्ड बदलकर एक महिला के खाते से 25,900 रुपए निकाल लिए गए। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लवनापार, पोस्ट मंझरिया विक्रम की रचना देवी पत्नी कृष्णभान 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:15 बजे गदही स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम बूथ पर पैसे निकालने गई थीं। वहां पहुंचे अज्ञात लोगों ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। रचना देवी को ठगी का पता तब चला, जब उनके मोबाइल पर बैंक से पैसे कटने का संदेश आया। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने 30 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:26 बजे कोतवाली थाने में FIR नंबर 0489/2026 दर्ज की। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह के निर्देशन में मामले की जांच उपनिरीक्षक राम कुमार यादव कर रहे हैं। पुलिस एटीएम बूथ और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here