बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 7 बजे महुघाट के पास एक बाइक सवार हाइवे के डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। पुलिस और NHAI की एम्बुलेंस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, युवक की हालत सामान्य है।
.
पुलिस को हादसे की सूचना मिलते ही हरैया थाने की एक्शन मोबाइल टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि युवक लखनऊ से अपनी स्प्लेंडर बाइक (नंबर यूपी 32एनजे1465) से घर लौट रहा था। वह टाटा मोटर्स के सामने डिवाइडर से टकराकर नीचे गिर गया था।
NHAI की एम्बुलेंस (1033) ने घायल को सीएचसी हर्रैया पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। पुलिस के मुताबिक, युवक शराब के नशे में था।
अस्पताल में युवक ने अपना नाम रज्जन बताया। वह स्वर्गीय हरिशंकर का बेटा और जैतापुर ग्राम महादेवा, थाना दुबौलिया का निवासी है।
पुलिस ने उसके परिजनों को फोन पर सूचना दी। इसके बाद उसके जीजा कालीचरण, रामचंद्र के बेटे और ग्राम उमरिया, थाना हरैया के निवासी, अन्य परिजनों के साथ सीएचसी पहुंचे।
हादसे के बाद हाइवे पर कुछ देर यातायात धीमा रहा। पुलिस ने यातायात संभालकर फिर से सामान्य कर दिया।
