अकारा की महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा:चांद देखकर पति का चेहरा छलनी से देखा, पानी पीकर व्रत खोला

0
0

श्रावस्ती के ग्राम सभा अकारा में महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। उन्होंने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।
महिलाओं ने सुबह सरगी खाकर व्रत शुरू किया और दिनभर बिना पानी पिए उपवास रखा। शाम को वे सोलह श्रृंगार कर और हाथों में मेहंदी लगाकर एक जगह जुटीं।
महिलाओं ने साथ बैठकर करवा चौथ की कथा सुनी। चांद निकलने पर उन्होंने छलनी से पहले चांद और फिर पति का चेहरा देखा। इसके बाद पतियों ने उन्हें पानी पिलाकर व्रत खुलवाया।
बुजुर्ग महिलाओं ने नवविवाहित महिलाओं को अखंड सुहाग का आशीर्वाद दिया। इस दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here