बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के वीरपुर खरहरा गांव में बुधवार शाम करीब 7 बजे ट्रैक्टर को धक्का देते समय 40 वर्षीय युवक पहिए के नीचे आ गया। उसे सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान खुशी राम चौहान (40), पुत्र गरीब दास, निवासी वीरपुर खरहरा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह ट्रैक्टर को धक्का दे रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह ट्रैक्टर के नीचे आ गए।
परिजन उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत ले गए। सूचना मिलने पर छावनी थाना प्रभारी राणा डीपी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
›
रामलीला में गूंजे श्रीराम के आदर्श, भावविभोर हुए श्रद्धालु:सिसवा की रामलीला में वनगमन, केवट संवाद और सीता हरण की भावपूर्ण लीलाओं ने बांधा समां
›
कटरा की रामलीला में श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा:पांचवें दिन धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन
›
करवा चौथ की खरीदारी के लिए आनंद नगर में भीड़:महिलाएं गुरुवार को पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी
