जमुनहा भवनियापुर में जनगणना पर खुली बैठक हुई:अधिकारियों ने ग्रामीणों से परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी देने की अपील की

0
0

श्रावस्ती जिले की जमुनहा भवनियापुर ग्राम पंचायत के सचिवालय में 2 नवंबर 2026 को जनगणना संवाद पर खुली बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों को परिवार की जनगणना सही और समय पर कराने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में बताया गया कि जनगणना से सरकारी योजनाओं को लागू करने और संसाधनों का सही बंटवारा करने में मदद मिलती है। परिवारों की सही जानकारी सरकार तक पहुंचने से पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सकता है। खंड विकास अधिकारी जमुनहा बृजेश कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों से अपील की कि जनगणना कर्मियों के घर पहुंचने पर परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी दें और कुछ न छिपाएं। उन्होंने कहा कि जनगणना में सहयोग करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी इंद्र देव मिश्र, ग्राम पंचायत प्रशासक रोशन आरा, पंचायत सहायक असमा खान, सभी बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here