श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकासखंड के जमुनहा चौराहे पर कूड़े का ढेर लगा है। स्थानीय लोगों ने इसे हटाने की मांग की है। कूड़े के सामने भगवान शिव का मंदिर है। यहां प्राइवेट बस यूनियन की यात्री बसें भी खड़ी होती हैं। लोगों का कहना है कि कूड़े से गंदगी फैल रही है और बीमारियां फैलने की आशंका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कूड़ा नहीं हटाया गया। संतोष श्रीवास्तव, रामकुमार वर्मा, दीनानाथ, अमित कुमार सिंह और सर्वेश कुमार समेत लोगों ने चौराहे से कूड़े का ढेर हटाने की मांग की है।
और पढ़ें
›
मल्हीपुर चौराहे पर शाम को मवेशी जुटते हैं:सड़क पर बैठने और घूमने से राहगीरों को परेशानी, रात में वाहन चालकों को नहीं दिखते
›
रास्ते की मरम्मत की मांग पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया:निचलौल में बाढ़ में पुलियों के पास बह गई थी मिट्टी; प्रशासन ने तय समय में काम कराने की बात कही
›
बारिश और आंधी से फसलें खराब:बस्ती के साउघाट में धान के साथ आलू, टमाटर, गोभी, मिर्च और लौकी की खेती को नुकसान
