जमुनहा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में 24 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल है। बिजली विभाग की टीम 33 केवी मेन लाइन की मरम्मत कर रही है।
.
बिजली न होने से ग्रामीणों के रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ रहा है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 33 केवी मेन लाइन में फॉल्ट आने से बिजली बंद हुई।
लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण फॉल्ट का पता लगाने और उसे ठीक करने में समय लगा। फिलहाल टीम लाइन दुरुस्त करने में जुटी है। अधिकारियों को उम्मीद है कि मरम्मत पूरी होते ही बिजली बहाल हो जाएगी।
और पढ़ें
›
परतावल व्यापार मंडल की नई इकाई बनी:बलराम गुप्ता अध्यक्ष और हाजी मुर्तजा हुसैन संरक्षक घोषित; 31 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा
›
पहल सोसाइटी के संस्थापक ने सिर पर रखा जूता:बस्ती में कहा- 1000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट लाने का संकल्प लेता हूं, तभी जूते पहनूंगा
›
आतिशबाजी की दुकानें मुख्य बाजार से हटेंगी:श्रावस्ती में रामलीला मैदान और नए जगतजीत इंटर कॉलेज परिसर का निरीक्षण, अंतिम फैसला बाकी
लाइन ठीक होने के बाद जमुनहा, भगवानपुर लहौर, फतेहपुर बनगई, बरगदहा समेत कई दर्जन गांवों में बिजली मिलने लगेगी।
