Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का जायजा

 

 

29 नवम्बर को भी आयोजित होगा विशेष अभियान

 

श्रावस्ती। 28 नवम्बर, 2026। सू0वि0। मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद श्रावस्ती में विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 28 नवम्बर, 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार राय ने 289-भिनगा विधानसभा व 290 श्रावस्ती विधानसभा के कई बूथों का निरीक्षण किया गया। सम्बन्धित बी0एल0ओ0 को त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने हेतु निर्देशित किया। जनपद के 921 मतदेय स्थलों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 18 वर्ष पूर्ण करने वाले व अन्य पात्र नागरिकों का फार्म-6 भरकर आवेदन कराया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार राय ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अर्न्तगत दिनांक 17.11.2026 को मतदाता सूची के आलेख्य का प्रकाशन कर दिया गया है, जिसके अन्तर्गत दावा एवं आपत्तियां दाखिल करने हेतु दिनांक 17.11.2026 से 16.12.2027 तक की अवधि निर्धारित की गयी है। विशेष अभियान दिनांक 29-11-2026 (रविवार) को भी आयोजित किया जायेगा। उक्त विशेष अभियान दिवसों में प्रातः 10ः00 बजे से सांय 04ः00 बजे तक बी०एल०ओ० अपने आवंटित मतदेय स्थलों पर समस्त अभिलेखों सहित उपस्थित रहेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि इस पुनरीक्षण प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं तथा मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित या डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम विलोपित किए जाएं, ताकि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन हेतु एक त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा सके। इस पुनरीक्षण में छूटे हुए मतदाताओं, युवा मतदाताओं, महिला मतदाताओं, ट्रांसजेण्डर व्यक्ति, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग इत्यादि मतदाताओं के नाम शामिल किए जाने हेतु विशेष प्रयास किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा रहा है। सभी राजनैतिक दलों से अनुरोध किया गया कि वे अपने स्तर से यह देख लें की उनके द्वारा प्रत्येक मतदेय स्थल के लिए बूथ लेवल एजेन्ट की नियुक्ति की जाए। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा संबंधित बूथ लेवल एजेण्ट को भी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी साझा की जाएगी। आलेख्य निर्वाचक नामावली एवं पूरक सूचियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट ( http://ceouttarpradesh.nic.in) पर भी उपलब्ध है। आलेख्य निर्वाचक नामावली में अपना नाम, मतदेय स्थल पर अथवा बूथ लेवल अधिकारी के पास उपलब्ध आलेख्य मतदाता सूची से, ईसीआईनेट मोबाइल ऐप से तथा नागरिक सेवा पोर्टल http://voters-eci-gov-in के माध्यम से जांच कर सकते हैं। इसके साथ ही पदाभिहित अधिकारी के पास आलेख्य मतदाता सूची और पूरक सूचियां भी जनसामान्य को दिखाने के लिए उपलब्ध होंगी और उनके पास पर्याप्त संख्या में फार्म-6, 6ए, 7 और 8 भी उपलब्ध रहेंगे। उनके द्वारा दावे और आपत्तियां भी प्राप्त की जायेंगी। उक्त पदाभिहित अधिकारियों की सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को भी उपलब्ध करायी गयी है।