केरल: मलप्पुरम में नेशनल हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, टला बड़ा हादसा

0
1

डिजिटल डेस्क, मलप्पुरम। केरल के मलप्पुरम नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब एक चलती कार आग का गोला बन गई। राहत की बात ये रही कि आग लगने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। ये हादसा पुथानाथानी के पास वेत्तिचिरा में नेशनल हाईवे पर हुआ।

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुथानाथानी के पास वेत्तिचिरा में नेशनल हाईवे पर एक चलती कार में आग लग गई। अचानक लगी आग से वहां सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इस हादसे में कार में यात्रा कर रहे किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि नुकसान की बात करें तो कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

नेशनल हाईवे से गुजरते वक्त हुआ हादसा

फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह के समय वेत्तिचिरा के पास चुंगम में हुई, जब कार नेशनल हाईवे से गुजर रही थी। कार में सवार लोगों ने गाड़ी से धुआं निकलते देखा। इसके बाद वो समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सभी यात्री सुरक्षित उतरे

अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग में कार पूरी तरह जल गई।

कार में रखे पैसे और दस्तावेज जले

अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार लोगों ने बताया कि गाड़ी के अंदर रखे नकद और दस्तावेज भी आग में जल गए। यह घटना तब हुई जब कार कन्नूर से एर्नाकुलम जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

(समचार एजेंसी पीटीआई की जानकारी के साथ)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here