
बस्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हर्रैया में शोक छा गया है। यहां स्टाफ नर्स आरती सिंह का शनिवार रात करीब 11 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर से स्वास्थ्य विभाग, क्षेत्रवासियों और उनके परिजनों में शोक है। आरती सिंह सीएचसी हर्रैया में स्टाफ नर्स के तौर पर तैनात थीं। वह मरीजों की सेवा में लगी रहती थीं। अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और तबीयत बिगड़ने लगी। जब तक उन्हें इलाज मिलता, उनका निधन हो चुका था। आरती सिंह के अचानक निधन से सीएचसी हर्रैया के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में शोक है। सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और मरीजों के प्रति संवेदनशील बताया। उनके पैतृक गांव में भी इस खबर के बाद से शोक का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, साथी कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आरती सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना की है।








































