BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट मौसम 17 सितंबर: आज 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम 17 सितंबर: आज 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

0
0

नई दिल्ली। मौसम 17 सितंबर 2026: मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। क्योंकि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर राजस्थान में तो पड़ेगा ही, लेकिन कई और प्रदेशों में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश तक अगले 15 घंटों के अंदर 20 राज्यों में भीषण बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। IMD ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे अगले 24 घंटों के दौरान समुद्री तटों और खासतौर पर पूर्वोत्तर अरब सागर के समुद्र में न जाएं।

मौसम विभाग की तरफ से तेज बारिश के साथ हवाएं चलने पर पेड़ के खड़े होने से साफ मना किया गया है। क्योंकि हवाओं के साथ पेड़ की टहनियां टूटकर नीचे गिर सकती हैं और नीचे खड़ा शख्स चोटिल हो सकती है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो कई राज्यों में टेंशन बढ़ा सकती हैं। बंगाल से सटे ओडिशा में भी हवा तूफीनी स्पीड से चलने की आशंका है। दरअसल, असम और उसके आसपास भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इससे भारी बारिश होने की संभावना है। आइए आपको बताते हैं कि कल यानी 16 सितंबर को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। आज आपको जिलों के हिसाब से मौसम का हाल बताया जाएगा।

इन 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 17 सितंबर को देश के 20 राज्यों दिल्ली, बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा, पंजाब, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

दिल्ली NCR
दिल्ली(17 सितंबर-हल्की बारिश का अलर्ट): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 17 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी-तूफान का अलर्ट भी है। हवा की स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 17 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तर प्रदेश
यूपी(17 सितंबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): गौतमबुद्ध नगर, गोंडा, आजमगढ़, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर, गाजियाबाद, बहराइच, आगरा और बरेली में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 17 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

राजस्थान
राजस्थान(17 सितंबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): अजमेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, भरतपुर, पाली, टोंक, अलवर, डूंगरपुर और डीडवाना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 17 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश(17 सितंबर- तूफानी बारिश होगी): छिंदवाड़ा, उज्जैन, नर्मदापुरम, धार, हरदा, देवास, उमरिया, मंडला, सिवनी, बालाघाट, गुना और जबलपुर भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में कल यानी 17 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

हिमाचल
हिमाचल(17 सितंबर- मूसलाधार बारिश का अलर्ट): शिमला, मनाली, चंबा, कुल्लू, मंडी, सोलन, किन्नौर, ऊना, मंडी, लाहौल स्पीति, सोलन और कांगड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 17 सितंबर को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

उत्तराखंड
उत्तराखंड(17 सितंबर- तेज आंधी की चेतावनी): प्रयाग, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, अल्मोड़ा और चमोली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, देहरादून में कल यानी 17 सितंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

झारखंड
झारखंड(17 सितंबर-आंधी का अलर्ट): हजारीबाग, जमशेदपुर, देवघर, रांची, दुमका, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, रांची में कल 17 सितंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर(17 सितंबर-तूफानी बारिश का अलर्ट): उधमपुर, राजौरी, किश्तवाड़, गांदरबल, बारामूला, जम्मू, पुंछ, अनंतनाग और रियासी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 17 सितंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र(17 सितंबर- मूसलाधार बारिश का अलर्ट): गढ़चिरौली, पालघर, नासिक, नंदुरबार, धुले और ठाणे में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मुंबई में कल यानी 17 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

गुजरात
गुजरात(17 सितंबर-तूफान की चेतावनी): सबरकांठा, महिसागर, आनंद, दाहोद, पंचमहल, आनंद और खेड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, गांधी में कल यानी 17 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल(17 सितंबर-आंधी-बिराश की चेतावनी): नादिया, मुर्शिदाबाद, अलीपुरद्वार, बांकुड़ा, उत्तर 24 परगना, कोलाकाता, जलपाईगुड़ी, हावड़ा, मालदा और दुर्गापुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 17 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

ओडिशा 
ओडिशा(17 सितंबर-आंधी की चेतावनी): पुरी, मयूरभंज, संबलपुर, भुवनेश्वर, नौपाड़ा और सुंदरगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। भुवनेश्वर में कल यानी 17 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़(17 सितंबर-मूसलाधार बारिश होगी): दुर्ग, रायपुर, धमतरी, सूरजपुर, बस्तर, बेमेतरा, धमतरी, बस्तर, महासमुंद और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। रायपुर में कल यानी 17 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।