Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, युवक घायल:जिला अस्पताल में इलाज जारी, धनेवा...

महराजगंज में बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, युवक घायल:जिला अस्पताल में इलाज जारी, धनेवा के पास हादसा

0
33

महराजगंज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के धनेवा के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार जगन्नाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पड़री कला गांव निवासी जगन्नाथ पुत्र जुगल किशोर मोटरसाइकिल से अपने मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान धनेवा के पास सामने से आ रही स्कूटी से उनकी बाइक टकरा गई।
हादसे के बाद जगन्नाथ को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉ. पवन कुमार सिंह ने उनके इलाज के बारे में जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here