महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिलों से स्टंट करने और सड़क पर तलवार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है।
वीडियो में करीब 12-13 युवक 5-6 मोटरसाइकिलों पर ग्राम मोगलहा मार्ग पर बाइक चलाते और यातायात रोकते दिख रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने युवकों को ऐसा करने से मना किया तो विवाद शुरू हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। चौराहे पर कुछ युवक हंगामा करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए।
शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने पांच युवकों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया। उनकी पहचान दीनदयाल, अफजल हुसैन, परवेश, करन विश्वकर्मा और धीरज वरुण के रूप में हुई है। सभी कोल्हुई थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व में हुई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह, उपनिरीक्षक पंकज सिंह और कांस्टेबल शैलेष कुमार सिंह, अमित यादव व आशीष पासवान शामिल थे।
पुलिस ने कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य इलाके में शांति बनाए रखना और सड़क पर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कदम उठाना है।
महराजगंज में सड़क पर तलवार लहराने वालों पर कार्रवाई:5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
और पढ़ें
›
नगहरा में 28 साल से बिजली पोल टूटे पड़े:मुख्य मार्ग पर एक पोल टूटा, दो पोलों पर तार नहीं: एसडीओ ने सुधार का दिया आश्वासन
›
करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजार में भीड़ बढ़ी:श्रावस्ती में महिलाएं रंग-बिरंगी छलनी से करेंगी चांद का दीदार, बर्तनों के दाम बढ़े
›
बस्ती में पाक्सो के आरोपी को 10 साल की सजा:ऑपरेशन कन्विक्शन में कार्रवाई, 20 हजार जुर्माना भी लगा
