नगहरा में 28 साल से बिजली पोल टूटे पड़े:मुख्य मार्ग पर एक पोल टूटा, दो पोलों पर तार नहीं: एसडीओ ने सुधार का दिया आश्वासन

0
5

बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक के नगहरा गांव में करीब 28 साल से एक बिजली पोल टूटा है और दो पोलों पर तार नहीं हैं। ये पोल पोखरा से नगर बाजार को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर हैं। मामला चौबाह (नगर) बिजली फीडर का है। वर्ष 1998 में आई बाढ़ और आंधी-चक्रवात के दौरान मां काली मंदिर से राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर तक लगे तीन पोलों को नुकसान पहुंचा था। राजेंद्र के घर के सामने का पोल टूट गया था, जबकि बाकी दो पोलों के तार गिर गए थे। राजेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक, उस समय तैनात लाइनमैन घनश्याम सिंह तार लेकर बिजली उपकेंद्र चले गए थे। तब उपकेंद्र कुसौरा में था। बाद में चौबाह (नगर) उपकेंद्र बना, लेकिन गांव की समस्या बनी रही। राजेंद्र का कहना है कि उन्होंने कई बार शिकायत की है। वर्ष 2010 से की गई शिकायतों के कागज उनके पास सुरक्षित हैं। उस समय अखबारों में भी खबर छपी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री, बिजली विभाग के अभियंताओं, तहसील दिवस और जिलाधिकारी तक शिकायत पहुंचाई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। क्षेत्रीय विधायक दुधराम ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा है तो यह लापरवाही है और वे उच्च अधिकारियों से बात करेंगे। कप्तानगंज के बिजली विभाग के एसडीओ आशीष मिश्रा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर पोल और तार जल्द ठीक कराए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here