महाराष्ट्र: दो गुटों की झड़प शांत कराने गए निर्दोष मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 12 आरोपियों को पकड़ा

0
0

पीटीआई, नांदेड। महाराष्ट्र के नांदेड जिले में दो गुटों के बीच झड़प रोकने की कोशिश कर रहे मजदूर की पत्थरों और लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह घटना बुधवार को हुई थी।

पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झड़प के दौरान अर्जुन उर्फ अजय शिवाजी नकलवाड ने बीच-बचाव किया।

हालांकि, दोनों गुटों ने उस पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसकी मां की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के सिलसिले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here