श्रावस्ती जिले की सोनवा ग्राम सभा में सड़क किनारे खुला नाला बह रहा है। इससे आसपास बदबू फैल रही है और मच्छर बढ़ गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से गुजरना मुश्किल हो रहा है।
लोगों के मुताबिक, दिन में किसी तरह रास्ते से निकल जाते हैं, लेकिन शाम होते ही मच्छर बढ़ जाते हैं। मच्छरों से बचने के लिए उन्हें घरों में मच्छरदानी लगानी पड़ती है।
लोगों ने बताया कि छोटे बच्चों में बीमारियों का खतरा ज्यादा है। उनके मुताबिक, मच्छरों से डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड फैलने की आशंका है। बच्चों के खेलते समय नाले में गिरने का डर भी बना रहता है।
स्थानीय लोगों में सचिन, सूरज, उमेश, हरीश और ननके शामिल हैं।
और पढ़ें
›
बारिश के बीच महिलाओं ने चांद देखकर व्रत खोला:महराजगंज में करवा चौथ पर छलनी से पति का दीदार कर पूजा की, फिर उनके हाथों जल पीया
›
मौसम खराब होने से धान की फसल को नुकसान:बस्ती के साउघाट में किसानों ने जताई चिंता
›
करवा चौथ पर सोनाडीह शिव मंदिर में महिलाएं जुटीं:बृजमनगंज क्षेत्र में महिलाओं ने शिव-पार्वती की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की
