‘मेरे खिलाफ साजिश रची गई’: मणिपुर के पूर्व CM बीरेन सिंह ने अपनों पर ही लगाया आरोप

0
0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने राज्य भाजपा नेतृत्व के कुछ लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उन्हें पद से हटाने के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर साजिश रची थी। सिंह ने फरवरी 2025 में अपने इस्तीफे के बाद से राज्य में जारी हिंसा पर भी सवाल उठाए।

समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ एक विशेष इंटरव्यू में सिंह ने कहा कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा सरकार को लोगों का खोया हुआ भरोसा और विश्वास फिर से जीतने के लिए तुरंत काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि जनता की ओर से उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने की जोरदार मांग है।

सिंह ने पीटीआई से कहा, ‘2017 से ही मेरे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। मैं केंद्र सरकार के नेतृत्व पर आरोप नहीं लगा रहा हूं, बल्कि राज्य के उन नेताओं पर आरोप लगा रहा हूं जिन्होंने कांग्रेस के साथ मिलकर मेरे खिलाफ साजिश रची।’

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here