श्रावस्ती के प्राथमिक विद्यालय बगही में 1 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बच्चों ने बुजुर्गों के प्रति आदर, सम्मान और सहयोग की भावना बनाए रखने की शपथ ली। इंचार्ज प्रधान शिक्षक कर्मवीर राणा ने बच्चों को बुजुर्गों का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके पास जीवन का अनुभव और ज्ञान होता है। राणा ने प्रेरित किया कि उनका सम्मान सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा होना चाहिए। उनसे प्रेम से बात करना, उनकी बातें सुनना और जरूरतों का ध्यान रखना हम सबका फर्ज है। इस मौके पर बच्चों ने उत्साह से शपथ ली और समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान व सहयोग बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
और पढ़ें
संबंधित खबरें












