श्रावस्ती के गिलौला विकासखंड के लक्ष्मण नगर बाजार में स्वच्छता अभियान चला। यह ‘एक दिन, एक घंटा, एक जगह’ अभियान के तहत हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष मिश्री लाल वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने बाजार परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सार्वजनिक जगहों पर कूड़ा न फेंकने व आसपास साफ-सफाई रखने का संदेश दिया। इसका लक्ष्य ‘स्वच्छ श्रावस्ती, सुंदर श्रावस्ती’ बनाना था। भाजपा जिला अध्यक्ष मिश्री लाल वर्मा ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ और सुंदर श्रावस्ती बन सकती है। अभियान में जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, लक्ष्मण नगर मंडल मंत्री अनेक त्रिपाठी, बूथ अध्यक्षों समेत कई कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद थे। सभी ने नियमित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने का संकल्प लिया।
गिलौला के लक्ष्मण नगर बाजार में चला स्वच्छता अभियान:'एक दिन, एक घंटा, एक जगह' अभियान से दिया स्वच्छ श्रावस्ती का संदेश
और पढ़ें
संबंधित खबरें













































