श्रावस्ती। भिनगा अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा के दिशा-निर्देशन में वाहिनी परिसर में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम एकल विद्यालय एवं ब्रह्मकुमारी आश्रम से पधारी बहनों के सहयोग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान बहनों द्वारा वाहिनी के अधिकारियों एवं बल कार्मिकों को रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह, विश्वास एवं सुरक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। इसके उपरांत बल कार्मिकों द्वारा बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति सम्मान एवं आत्मीयता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट ललेंद्र रत्नाकर, द्वितीय कमान अधिकारी ने सभी बल कार्मिकों एवं बहनों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास, सम्मान एवं आपसी सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान वाहिनी परिसर में पारिवारिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में उप कमांडेंट श्री गोवर्धन पुजारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य बल कार्मिक उपस्थित रहे।यह आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे एवं महिला सम्मान की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।
























