Home Uncategorized नेपाल बाढ़ में छह लापता, उत्तराखंड आपात केंद्र ने गृह मंत्रालय को...

नेपाल बाढ़ में छह लापता, उत्तराखंड आपात केंद्र ने गृह मंत्रालय को दी सूचना

0
2

देहरादून। नेपाल के भोटेकोशी नदी में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) में स्थापित हेल्पलाइन पर अब तक छह लोगों के लापता होने अथवा उनसे संपर्क नहीं हो पाने की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन से जुड़े लोग भी शामिल हैं।

आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से शुक्रवार रात 8:30 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार धारचूला निवासी चंचल धामी ने सूचना दी कि उनकी बहन मीना गुप्ता, जो ब्रिटेन की नागरिक हैं और ईशा फाउंडेशन से जुड़ी हैं, नेपाल के ग्यिरोंग इमिग्रेशन सेंटर से लापता हैं।

मुंबई निवासी राहुल पुरोहित ने बताया कि अमेरिका निवासी जिगनेश मर्चेंट और तेजल मर्चेंट कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल के रास्ते गए थे और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

हरिद्वार निवासी अंकित शर्मा ने बताया कि मुंबई निवासी रामारमन और एन.आर.के. रमन नेपाल के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। वहीं धारचूला निवासी रवि रंजन ने मुंबई निवासी वीना कुलकर्णी के तेमूर सीमा क्षेत्र से लापता होने की सूचना दी है।

गुड़गांव निवासी निधि शर्मा ने बताया कि उनके दोस्त के पति पंकज नाथ, जो लंदन में आव्रजन अधिकारी हैं, नेपाल में आई आपदा के बाद से लापता हैं।

इसके अलावा उत्तरकाशी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली सूचना के अनुसार कनाडा निवासी मोहित कौशिक भी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल गए थे और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।

एसईओसी के अनुसार हेल्पलाइन पर प्राप्त सभी सूचनाओं के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार से संपर्क कर लापता लोगों से संबंधित जानकारी साझा की है। प्राप्त सूचनाओं पर समन्वय किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here