*बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना महराजगंज तराई क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग लड़की को शादी करने की नियत से बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में वांछित अभियुक्त एक नफर गिरफ्तार*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादी निवासी थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर की तहरीरी सूचना के आधार पर कि विपक्षी सोनू पुत्र मजनू निवासी ग्राम कल्यानपुर पोस्ट नैकिनिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर द्वारा आवेदक की नातिन उम्र करीब 14 वर्ष के बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना महराजगंज तराई पर आकर घटना के सम्बन्ध में एक तहरीरी सूचना दिया जिसके आधार पर थाना महराजगंज तराई पर मु0अ0सं0 79/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम सोनू पुत्र मजनू निवासी ग्राम कल्यानपुर पोस्ट नैकिनिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर पंजीकृत किया गया ।
*पुलिस अधीक्षक जनपद बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी ललिया डॉ0 श्री जितेन्द्र कुमार* के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में-
थाना म0तराई पुलिस टीम उ0नि0 अर्जुन यादव, का0 प्रिन्स वर्मा, म0का0 अनीता गुप्ता थाना महराजगंज तराई के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर कौवापुर तिराहे के पास से घटना में नामित वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र मजनू निवासी ग्राम कल्यानपुर पोस्ट नैकिनिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर को मु0अ0सं0 79/2025 धारा 137(2)/87 के जुर्म में गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त सोनू उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
*गिरफ्तारी का स्थान- कौवापुर तिराहे के पास से थाना मह0 तराई जनपद बलरामपुर*
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
सोनू पुत्र मजनू निवासी ग्राम कल्यानपुर पोस्ट नैकिनिया थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
1. उ0नि0 अर्जुन यादव थाना मह0 तराई
2. का0 प्रिन्स वर्मा थाना मह0 तराई
3. म0का0 अनीता गुप्ता थाना मह0 तराई

















