सिद्धार्थनगर :पुलिस की बड़ी सफलता, डीजे चोरी का किया खुलासा,तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिसुनपुर हरि और चिताही चौराहे पर हुई चोरियों का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने दी।जानकारी के अनुसार बताते चले की यह मामला 18 जुलाई 2025 को तब सामने आया, जब त्रिलोकपुर थाने में एक डीजे चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस घटना के बाद से ही पुलिस लगातार चोरों की तलाश में जुटी हुई थी।

 

जांच के दौरान, पुलिस ने तीन अभियुक्तों को हबीबपुर इलाके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है, जिसमें एक पिकअप, एक बाइक, डीजे का पूरा सामान और सोलर प्लेटें शामिल हैं।

 

पुलिस का कहना है कि यह गैंग लंबे समय से इस तरह की चोरियों में शामिल था और इनकी गिरफ्तारी से इलाके में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी। पुलिस अब इन आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है, ताकि इनसे जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा किया जा सके।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here